Uttarakhand UTET 2024 Admit Card
Government of India
अध्यापक पात्रता परीक्षा का स्वरूप एवं पाठ्यक्रम :
I. राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) द्विस्तरीय है। अभ्यर्थी एक समय में किसी एक परीक्षा या दोनों परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकता है। दोनों (UTET I & II) स्तर की परीक्षायें एक ही दिन दो पालियों में आयोजित की जायेंगी। यदि कोई अभ्यर्थी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की दोनों (UTET I & II) परीक्षाओं में सम्मिलित होना चाहता है तो इसके लिये एक ही आवेदन पत्र भरना होगा। इसकी स्पष्ट अंकना आवेदन पत्र पर यथा निर्दिष्ट स्थान पर करनी होगी।
II. अध्यापक पात्रता परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। किसी भी प्रश्न में ऋणात्मक अंक नहीं दिया जायेगा। परीक्षा अवधि 02 घण्टा 30 मिनट की होगी तथा प्रश्नों की संख्या 150 होगी। भाषा के प्रश्नपत्रों के अलावा अन्य प्रश्नपत्र द्विभाषिक अर्थात हिन्दी तथा अंग्रेजी में मुद्रित किये जायेंगे। अंकों का विभाजन निम्नवत् होगा :-
प्राथमिक स्तर (I-V) का पाठ्यक्रम (UTET-I)
उच्च प्राथमिक स्तर (VI-VIII) का पाठ्यक्रम (UTET-II)