UPPSC Unani Medical Officer Admit Card 2024
Government of India
Importants Notice
आयोग के विज्ञापन संख्या-डी-3/ई-1/2023, दिनांक 14.06.2023 द्वारा विज्ञापित यूनानी चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) (विभाग संख्या-एस-11/04) परीक्षा-2023, दिनांक 06 अक्टूबर 2024 (रविवार) को पूर्वाह्न 09:30 बजे से 11:30 बजे तक लखनऊ जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रश्नगत परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपने ओ०टी०आर० नम्बर के द्वारा प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर, प्रवेश-पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो एवं आई.डी. प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 01 घण्टा 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जायेगा तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बन्द कर दिया जायेगा।