CSBC Bihar Police Constable PET Admit Card 2024
Government of India
IMPORTANT NOTICE
संदर्भ : विज्ञापन संख्या - 01/2023 (बिहार पुलिस में सिपाही पद हेतु) विषय - शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम सम्बन्धी सूचना
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस में 'सिपाही' पद की 21,391 रिक्तियों के विरूद्ध विज्ञापन संख्या 01/2023 दिनांक 09.06.2023 को प्रकाशित किया गया था और लिखित परीक्षा 6 चरणों में दिनांक 07.08.2024, 11. 08.2024, 18.08.2024, 21.08.2024, 25.08.2024 एवं 28.08.2024 को आयोजित की गयी थी। लिखित परीक्षा के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को अगले चरण "शारीरिक दक्षता परीक्षा" के लिए चयनित कर परीक्षाफल दिनांक 14.11.2024 को प्रकाशित किया गया है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा समय सारणी एवं प्रवेश-पत्र :
उपर्युक्त चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) दिनांक 09 दिसम्बर, 2024 से प्रारम्भ की जायेगी। अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथि, स्थान एवं प्रवेश-पत्र की सूचना दिनांक 21.11.2024 समय 12:00 बजे से पर्षद की वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in के "Bihar Police" टैब पर उपलब्ध रहेगी, जहाँ से प्रवेश-पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपना ई-प्रवेश-पत्र Download नहीं कर सकेंगे, वे दिनांक 05 दिसम्बर, 2024 एवं 06 दिसम्बर, 2024 को केन्द्रीय चयन पर्षद के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट), पटना- 800001 स्थित कार्यालय से पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक डुप्लिकेट प्रवेश-पत्र अपने खर्च पर प्राप्त कर सकते हैं।
NOTICE : Click Here