UPSSSC X Ray Tech 2023 Admit Card
Government of India
Importants Notice (Please read carefully)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पिकप भवन, तृतीय तल, गोमतीनगर
लखनऊ-226010
संख्या-105/12/कम्प्यूटर अनुभाग (बारह)/2023-24/02-परीक्षा/2023
लखनऊ : दिनांक : 12 दिसम्बर, 2024
आवश्यक सूचना
आयोग के विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2023, एक्स-रे टेक्नीशियन (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2022)/02 के अंतर्गत महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, स्वास्थ्य भवन, लखनऊ के नियंत्रणाधीन एक्स-रे टेक्नीशियन के कुल रिक्त 382 पदों पर चयन हेतु मुख्य परीक्षा दिनांक 15-12-2024 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में आयोग की आवश्यक सूचना संख्या-102/12/कम्प्यूटर अनुभाग (बारह) / 2023-24/02-परीक्षा/2023, दिनांक 06-12-2024 द्वारा परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना सम्बन्धी विवरण आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया था।
तदनुक्रम में सम्बन्धित अभ्यर्थियों को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि प्रश्नगत विज्ञापन की मुख्य परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिये गये हैं। सम्बन्धित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पत्र सम्बन्धी लिंक पर क्लिक कर वांछित प्रविष्टयां अंकित करते हुए अपने प्रवेश पत्र दिनांक 12-12-2024 से डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह प्रवेश पत्र में अंकित निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर वैध प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। वैध प्रवेश पत्र के बिना अभ्यर्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। महत्वपूर्ण नोट- मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरान्त ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।