UPPSC APO 2022 Marksheet
Government of India
Importants Details
उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2022, जिसका अन्तिम चयन परिणाम दिनांक 21 जून, 2023 को घोषित किया जा चुका है, से सम्बन्धित सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक व श्रेणीवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर दिनांक 14 अक्टूबर, 2024 से 21 अक्टूबर, 2024 तक अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थीगण उक्त वेबसाइट को क्लिक करने पर प्रदर्शित फार्मेट पर वांछित सूचनाओं की प्रविष्टि करने के उपरान्त उनके पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त O.T.P. की प्रविष्टि कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्धारित कोष्ठक में करके अपने प्राप्तांक प्राप्त कर सकते हैं।
2-जिन अभ्यर्थियों को O.T.P. प्राप्त नहीं हो रहा है तथा O.T.P. प्राप्त करने हेतु वे अपने मोबाइल नम्बर परिवर्तित कराना चाहते हैं, ऐसे अभ्यर्थी इस आशय का प्रार्थना-पत्र जिसमें अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, परिवर्तित मोबाइल नम्बर एवं हस्ताक्षर अवश्य हों एवं उसके साथ स्वप्रमाणित आई.डी. प्रूफ (वोटर आई कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, आधार कार्ड अथवा हाईस्कूल का प्रमाण-पत्रादि) की छायाप्रति संलग्न कर अनुभाग अधिकारी, परीक्षा-3 अनुभाग, उ०प्र० लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को डाक द्वारा प्रेषित करें। तदोपरान्त मोबाइल नम्बर परिवर्तित होने का S.M.S. अभ्यर्थियों को उनके नये मोबाइल नम्बर पर प्राप्त होगा। उक्त के अतिरिक्त इसमें कोई अन्य प्रकार की विश्लेषणात्मक सूचना नहीं है। इस सम्बन्ध में यह भी सूचित किया जाता है कि चूंकि प्रश्नगत परीक्षा से सम्बन्धित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिये गये हैं। अतः इस सम्बन्ध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अन्तर्गत पृथक से प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे।