Uttar Pradesh UP Police Constable Recruitment 2023 Answer Key
Government of India
Important Notice
अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या किसी प्रश्न के उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी के सम्बन्ध में कोई विसंगति ज्ञात होती है तो वे अपनी आपत्ति सुसंगत अभिलेख / सूचना के साथ ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने हेतु बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर, जन्म तिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करना होगा, जिसमें प्रत्येक अभ्यर्थी केवल अपने प्रश्न पत्र / उत्तर कुंजी देख सकेगें।
अभ्यर्थीगण उपरोक्त अंकित सारणी में अपनी परीक्षा तिथि के सम्मुख अंकित निर्धारित तिथियों को ही अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। जिस प्रश्न के सम्बन्ध में एक बार आपत्ति दर्ज की चुकी है, उस पर पुनः आपत्ति नहीं की जा सकेगी। अतः अभ्यर्थियों को सुझाव दिया जाता है कि आपत्ति दर्ज कराने से पूर्व उसका भली-भांति परीक्षण करने के उपरान्त ही आपत्ति दर्ज करें।
अभ्यर्थी अपनी आपत्ति केवल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ही दर्ज करा सकते हैं। इससे भिन्न किसी अन्य माध्यम से प्रेषित आपत्तियों यथा-रजिस्ट्री, डाक, ई-मेल आदि पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।