Bihar BPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026
Government of
Important Dates
Application Fee
Age Limits & Relaxation
Vacancy & Eligibility Details
Assistant Prosecution Officer
Assistant Prosecution Officer
Additional Information
- General, OBC, EWS category candidates have to pay ₹600; SC, ST and Female candidates have to pay ₹150; PwBD candidates are exempted from fee.
- Maximum age: 37 years (Male General), 40 years (Female UR and BC/EBC Male & Female), 42 years (SC/ST Male & Female). Age relaxation as per BPSC rules.
Important Application Links
Other Links
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाएं। ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और 20 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएं गे। आवेदन पत्र भरते समय आवश्यक दस्तावेज़ जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर डिजिटल रूप में अपलोड करें। छवियों के तकनीकी मानकों के लिए ImageResizer का उपयोग करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट) करें। आवेदन शुल्क सामान्य/OBC/EWS के लिए ₹600 तथा SC/ST तथा महिला उम्मीदवारों के लिए ₹150 निर्धारित है। PwBD उम्मीदवार शुल्क से मुक्त हैं।
आयु सीमा विवरण
आयु सीमा 01 अगस्त 2025 को लागू होगी। नीचे दी गई श्रेणीवार अधिकतम आयु सीमाएं हैं:
- सामान्य पुरुष: 37 वर्ष
- सामान्य महिला और BC/EBC पुरुष व महिला: 40 वर्ष
- SC/ST पुरुष और महिला: 42 वर्ष
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन तीन चरणों में होगा:
प्रारंभिक परीक्षा (MCQ, क्वालिफाइंग), मुख्य परीक्षा (5 पेपर: सामान्य ज्ञान 2 पेपर, भाषा, विधि विषय के 2 पेपर), और साक्षात्कार।
प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे है। विषयवार अंक: सामान्य ज्ञान - 100 अंक प्रत्येक, भाषा - 100 अंक, विधि विषय - 150 अंक प्रत्येक।
महत्वपूर्ण निर्देश
पात्र उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। गलत जानकारी या दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन पत्र अमान्य हो सकता है।
आवेदन जमा करने के बाद त्रुटियों को सुधारने के लिए ऑनलाईन सुधार विकल्प होगा, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा में सम्मिलित होने के नियमों का विशेष पालन करें।
वेतन और भत्ते
पद का वेतन वेतनमान 9 के अनुसार ₹53,100 से ₹1,67,800 के बीच होगा साथ ही HRA, DA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे। सभी भत्ते सरकार के नियम अनुसार निर्धारित होंगे।