ExamsOfBharat™
Logo
Latest Job FormCLOSED 13.5k

Bihar Legislative Council Vidhan Parishad Sachivalaya Various post

Government of BIHAR

Vacancies
26
Qualification
12TH
Updated
19 Sep 2024
Job Type
BIHAR

Important Dates

Start Date 18 Sep 2024
Last Date 27 Sep 2024
Last Pay Date 27 Sep 2024

Application Fee

General₹100.0
OBC₹100.0
ST₹100.0
SC₹100.0
PwD₹100.0
Female₹100.0
Ex-Army₹100.0

Age Limits & Relaxation

General37 yrs
OBC37 yrs
ST37 yrs
SC37 yrs
Female40 yrs
Ex Army37 yrs
Above age is based on relaxation

Vacancy & Eligibility Details

Assistant Branch Officer

Total Vacancies
19
Qualification
Bachelor Degree in Any Stream in Any Recognized University in India.

Computer Typing (Hindi & English) :  30 WPM in Hindi and English (Both)

O Level Or Equivalent Degree

Data Entry Operator DEO

Total Vacancies
5
Qualification
10+2 Inter Exam in Any Recognized Board in India.

Computer Typing : 8000 Key Depression Per Hour.

O Level Or Equivalent Degree

Stenographer

Total Vacancies
7
Qualification
Bachelor Degree in Any Stream in Any Recognized University in India.

Stenographer Speed : 80 WPM in Hindi

Computer Typing(Hindi & English) : 30 WPM in Hindi and English (Both)

O Level Or Equivalent Degree

Additional Information

Minimum Age : 18 Years for Data Entry Operator

Minimum Age : 21  Years for Other Post

Maximum Age : 37 Years for Male

Maximum Age : 40 Years for Female

Other Links

About Form/Exams

बिहार विधान परिषद् सचिवालय के अंतर्गत (1) प्रशासनिक संवर्ग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, (2) डाटा कोषांग में डाटा इंट्री ऑपरेटर तथा (3) स्टेनोग्राफर एवं आप्त सचिव संवर्ग में आशुलिपिक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन संख्या-02/2024 का प्रकाशन बिहार विधान परिषद् सचिवालय द्वारा किया गया है, जिसे परिषद् के वेबसाईट www.biharvidhanparishad.gov.in पर देखा जा सकता है।

Exam pattern (परीक्षा की पद्धति ) - प्रारंभिक परीक्षा

(क) प्रारंभिक परीक्षा के सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे।

(ख) प्रत्येक प्रश्न हेतु उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से किसी एक का चयन करना होगा।

(ग) प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 02 (दो) घंटे की होगी और कुल 100 (एक सौ) प्रश्न होंगे।

(घ) प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 (चार सौ) अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 04 (चार) अंक प्रदान किए जाएंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 (एक) अंक की कटौती की जाएगी।

(ङ) प्रारंभिक परीक्षा में भाषा का माध्यम हिन्दी/ अंग्रेजी होगी। यदि हिन्दी एवं अंग्रेजी के प्रश्नों में कोई भिन्नता होगी तो अंग्रेजी के प्रश्न ही मान्य होंगे।

(च) प्रारंभिक परीक्षा में निम्नांकित विषय होंगे-

(i) सामान्य अध्ययन प्रश्नों की संख्या 40 (चालीस) होगी।

(ii) सामान्य विज्ञान एवं गणित प्रश्नों की संख्या 30 (तीस) होगी।

(iii) मानसिक क्षमता जांच एवं तार्किक विचार प्रश्नों की संख्या 30 (तीस) होगी।

(छ) इस प्रारंभिक परीक्षा के अधीन उम्मीदवारों का परीक्षाफल, अनुवर्ती जांच / परीक्षा के निमित्त घोषित किया जाएगा।

Exam pattern (परीक्षा की पद्धति ) - मुख्य परीक्षा

(i) प्रथम पत्र- अंक-100 अवधि-02 (दो) घंटा ।

(क) हिन्दी भाषा ज्ञान निबंध, पत्र लेखन, व्याकरण, वाक्य-विन्यास, संक्षेपण । स्पष्टीकरण - मुख्य परीक्षा के प्रथम पत्र हिन्दी विषय में अर्हतांक 30% है जो अनिवार्य होगा, किन्तु मेधा सूची के प्रयोजनार्थ इसकी गणना नहीं की जायेगी। जो उम्मीदवार इस पत्र में 30% अंक प्राप्त नहीं करेंगे उनके मुख्य परीक्षा के दूसरे पत्र का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा तथा वे मुख्य परीक्षा में योग्यता प्राप्त नहीं समझे जायेंगे।

(ii) द्वितीय पत्र- अंक-100 अवधि-02 (दो) घंटा ।

(क) सामान्य अध्ययन (80 अंक) विश्व/भारत/बिहार का इतिहास, भूगोल, अर्थ व्यवस्था, संस्कृति, राजनीतिक व्यवस्था, कृषि, पंचायती राज व्यवस्था, पंचवर्षीय योजना, भारत का स्वतंत्रता आंदोलन, महत्त्वपूर्ण समसामयिक घटनाएं, भारत का संविधान एवं उसकी मुख्य विशेषताएं, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व, मूल कर्त्तव्य, राष्ट्रपति और राज्यपाल की संवैधानिक स्थिति और शक्तियां, राज्य का विधान मंडल, राज्य विधान मंडल के अधिकारी, बिहार विधान मंडल के सदस्यों की निरर्हताएं, शक्तियां एवं विशेषाधिकार, विधायी प्रक्रिया एवं विधायी कार्य, वित्तीय विषयों के संबंध में प्रक्रिया, उच्चतम न्यायालय और उच्चन्यायालय अधिकार क्षेत्र, शक्तियां, न्यायाधीशों की नियुक्ति एवं Page 7 of 9 स्थानान्तरण, अधिकारों का विभाजन, संघ और राज्य के बीच विधायी एवं प्रशासनिक शक्तियों का वितरण, चुनाव, आपात उपबंध, संविधान का संशोधन, अन्य संबंधित मुद्दे और दसवीं अनुसूची।

(ख) संख्यात्मक योग्यता (20 अंक) संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएं, प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ और हानि, समय एवं दूरी।

How to fill forms (ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से संबंधित अन्य निर्देश)

(क) ऑनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचनाओं को मूल प्रमाण-पत्र/अंक-पत्रों से मिलान करने के क्रम में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

(ख) ऑनलाईन आवेदन में अंकित E-mail Id, Mobile Number तथा प्राप्त User Name एवं Password को सुरक्षित रखना आवेदक की जिम्मेवारी होगी। इसे वे अंतिम परीक्षाफल प्रकाशन तक सुरक्षित रखेंगे। अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन भरने के क्रम में अपना ही कार्यरत मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आई.डी. अंकित करेंगे।

(ग) इन्टरनेट या बैंकिग व्यवधान के लिए परिषद् सचिवालय उत्तरदायी नहीं होगा। अतः अभ्यर्थी अंतिम तिथि एवं समय का इंतजार नहीं करेंगे एवं उसके पूर्व ही सभी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

(घ) अभ्यर्थी हाल का अपना एक फोटोग्राफ तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी हस्ताक्षर स्कैन कर ऑनलाईन आवेदन में निर्धारित स्थान में अपलोड करेंगे। अभ्यर्थी संतुष्ट हो लेंगे कि अपलोड किया गया फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर का इमेज सुस्पष्ट है।

(ङ) सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के संकल्प संख्या-10668, दिनांक-29.06.2022 के अनुसार बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को श्रुतिलेखक का दावा करने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन में अंकित श्रुतिलेखक की आवश्यकता है या नहीं (Yes/No) को Select करने के पश्चात् ही श्रुतिलेखक (Scribe) उपलब्ध कराया जायेगा।

Importants Notice (महत्त्वपूर्ण निर्देश)

(1) अभ्यर्थी अंतिम रूप से भरे गये ऑनलाईन आवेदन को सबमिट करने के बाद उसी समय पुनः Login कर डैशबोर्ड पर उपलब्ध "Download Filled Application" से भरा आवेदन डाउनलोड कर उसकी दो प्रति निश्चित रूप से प्रिन्ट करेंगे। विज्ञापन से संबंधित वर्णित सभी प्रमाण-पत्र/कागजात की प्रति अवश्य सुरक्षित रखेंगे। परिषद् सचिवालय द्वारा किसी भी समय मांगे जाने पर अभ्यर्थी को उक्त हार्ड कॉपी एवं सभी संबंधित प्रमाण-पत्र निश्चित रूप से प्रस्तुत करना होगा। हार्ड कॉपी पर Application Number के अंकित नहीं होने पर आवेदन पूर्ण रूप से भरा नहीं माना जाएगा एवं आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।

(2) आवेदन प्रपत्र में वर्णित सभी प्रमाण-पत्र, अंक-पत्र, नियुक्ति की तिथि के समय मूल रूप से प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उक्त निर्देश का अनुपालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की अर्हता के संबंध में निर्णय लेने हेतु परिषद् सचिवालय स्वतंत्र रहेगा।

(3) आवेदक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी वांछित प्रमाण-पत्र मूल रूप में उनके पास आवेदन भरते समय उपलब्ध है।

(4) इस विज्ञापन से संबंधित सभी सूचनाएँ परिषद् सचिवालय के वेबसाईट www.biharvidhanparishad.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी, समाचार पत्रों में अलग से प्रकाशन अपेक्षित नहीं होगा।

(5) उपर्युक्त विज्ञापन से संबंधित ऑनलाईन आवेदन भरने हेतु विस्तृत निर्देश परिषद् सचिवालय के वेबसाईट www.biharvidhanparishad.gov.in पर उपलब्ध है। इस विज्ञापन के लिए निर्धारित ऑनलाईन आवेदन से अलग, मुद्रित, अंकित, हस्तलिखित आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे तथा शुल्क वापस नहीं किया जायेगा।

(6) आवेदक द्वारा ऑनलाईन आवेदन में सभी प्रविष्टियाँ सावधानी से भरी जायेगी। भविष्य में किसी प्रकार का परिवर्तन / सुधार मान्य नहीं होगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि हेतु परिषद् सचिवालय उत्तरदायी नहीं होगा एवं कोई भी प्रतिकूल परिणाम हेतु आवेदक स्वयं जिम्मेवार होंगे।

(7) किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा भवन में ले जाना वर्जित होगा।

Related Job Openings

1

SarkariBot
Government Jobs AI

नमस्ते! 🙏 I'm SarkariBot — your dedicated Government Jobs assistant!

I can help you with:
🎯 SSC, UPSC, Railway, Banking exams
📅 Latest notifications & important dates
💼 Eligibility, syllabus & salary info
📝 Application process & admit cards

आप हिंदी या English में पूछ सकते हैं! What would you like to know?
Quick questions:
Powered by ExamsOfBharat × GPT-4o-mini