ExamsOfBharat™
Logo
Latest Job FormCLOSED 16.4k

Bihar Legislative Council Vidhan Parishad Sachivalaya BLCS Office 2024

Government of BIHAR

Vacancies
26
Qualification
10TH
Updated
20 Sep 2024
Job Type
BIHAR

Important Dates

Start Date 18 Sep 2024
Last Date 27 Sep 2024
Last Pay Date 27 Sep 2024

Application Fee

General₹100.0
OBC₹100.0
ST₹100.0
SC₹100.0
PwD₹100.0
Female₹100.0
Ex-Army₹100.0

Age Limits & Relaxation

General37 yrs
OBC37 yrs
ST37 yrs
SC37 yrs
Female40 yrs
Ex Army37 yrs
Above age is based on relaxation

Vacancy & Eligibility Details

Office Attendant (Night Guard)

Total Vacancies
5
Qualification
Class 10th Matric Exam Passed

Knowledge Hindi / English Language

Cycling Ability

Office Attendant (दरबान)

Total Vacancies
3
Qualification
Class 10th Matric Exam Passed

Knowledge Hindi / English Language

Cycling Ability

Office Attendant (सफाईकर्मी)

Total Vacancies
18
Qualification
Class 10th Matric Exam Passed

Knowledge Hindi / English Language

Cycling Ability

Additional Information

Minimum Age : 18 Years

Maximum Age : 37 Years for Male

Maximum Age : 40 Years for Female

Age Relaxation Extra as per Bihar Vidhan Parishad Sachivayalaya Office Attendant in Night Guard, Darban and Safai Karmi Recruitment Rules 2024.

Other Links

About Exam

बिहार विधान परिषद् सचिवालय के अंतर्गत अवधायक संवर्ग में कार्यालय परिचारी (रात्रि प्रहरी), कार्यालय परिचारी (दरबान) एवं कार्यालय परिचारी (सफाईकर्मी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा हेतु विज्ञापन संख्या-03/2024 का प्रकाशन बिहार विधान परिषद् सचिवालय द्वारा किया गया है, जिसे परिषद् के वेबसाईट www.biharvidhanparishad.gov.in पर देखा जा सकता है।

Exam pattern (परीक्षा की पद्धति )

(1) परीक्षा :- इन पदों पर सीधी भर्ती हेतु एक ही चरण में जांच / परीक्षा ली जायेगी- (OMR उत्तर-पुस्तिका आधारित बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ परीक्षा)

(क) परीक्षा के सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे।

(ख) प्रत्येक प्रश्न हेतु उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से किसी एक का चयन करना होगा।

(ग) परीक्षा की अवधि 02 (दो) घंटे की होगी और कुल 100 (एक सौ) प्रश्न होंगे।

(घ) परीक्षा कुल 400 (चार सौ) अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 04 (चार) अंक प्रदान किए जाएंगे।

(ङ) परीक्षा में भाषा का माध्यम हिन्दी / अंग्रेजी होगी। यदि हिन्दी एवं अंग्रेजी के प्रश्नों में कोई भिन्नता होगी तो अंग्रेजी के प्रश्न ही मान्य होंगे।

(च) परीक्षा में निम्नांकित विषय होंगे-

(i) सामान्य अध्ययन प्रश्नों की संख्या 40 (चालीस) होगी।
(ii) सामान्य विज्ञान एवं गणित प्रश्नों की संख्या 30 (तीस) होगी।
(iii) मानसिक क्षमता जांच एवं तार्किक विचार प्रश्नों की संख्या 30 (तीस) होगी।

(छ) इस परीक्षा के अधीन उम्मीदवारों का परीक्षाफल चयन के निमित्त घोषित किया जाएगा।

(ज) कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार के संकल्प सं.-2374, दिनांक-16.07.2007 एवं
पत्रांक-6706, दिनांक-01.10.2008 के आलोक में परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34% एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिलाओं तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 32% अर्हता अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा वे प्रतियोगिता से बाहर हो जायेंगे।

(झ) वैसे अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के हकदार नहीं होंगे, जिन्हें संघ लोक सेवा आयोग/ किसी राज्य सेवा आयोग/अन्य चयन आयोग द्वारा निर्दिष्ट अवधि तक कदाचार के मामलों में परीक्षा से वंचित कर दिए जाने का आदेश पारित किया गया हो। अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने की पात्रता या अपात्रता के बिन्दु पर बिहार विधान परिषद् सचिवालय का निर्णय अंतिम होगा।

How to fill forms (ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से संबंधित अन्य निर्देश )

(क) ऑनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचनाओं को मूल प्रमाण-पत्र/अंक-पत्रों से मिलान करने के क्रम में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

(ख) ऑनलाईन आवेदन में अंकित E-mail Id, Mobile Number तथा प्राप्त User Name एवं Password को सुरक्षित रखना आवेदक की जिम्मेवारी होगी। इसे वे अंतिम परीक्षाफल प्रकाशन तक सुरक्षित रखेंगे। अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन भरने के क्रम में अपना ही कार्यरत मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आई.डी. अंकित करेंगे।

(ग) इन्टरनेट या बैंकिग व्यवधान के लिए परिषद् सचिवालय उत्तरदायी नहीं होगा। अतः अभ्यर्थी अंतिम तिथि एवं समय का इंतजार नहीं करेंगे एवं उसके पूर्व ही सभी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

(घ) अभ्यर्थी हाल का अपना एक फोटोग्राफ तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी हस्ताक्षर स्कैन कर ऑनलाईन आवेदन में निर्धारित स्थान में अपलोड करेंगे। अभ्यर्थी संतुष्ट हो लेंगे कि अपलोड किया गया फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर का इमेज सुस्पष्ट है।

(ङ) इस प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को यह भी निर्देश दिया जाता है कि आवेदन करते समय जो फोटोग्राफ उनके द्वारा आवेदन पत्र पर अपलोड किया जा रहा है, उसकी कम-से-कम पाँच अतिरिक्त प्रतियाँ वे अपने पास सुरक्षित रखेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर या परिषद् सचिवालय द्वारा मांगे जाने पर उनके द्वारा जमा किया जा सके।

(च) ऑनलाईन भुगतान में किसी प्रकार का इन्टरनेट व्यवधान / गलत भुगतान/असफल भुगतान Unsuccessful Payment/Transaction Status Failure/Transaction Status Pending के लिए परिषद् सचिवालय उत्तरदायी नहीं होगा तथा अभ्यर्थी को सुधार हेतु अतिरिक्त समय नहीं दिया जायेगा।

Importants Notice (महत्त्वपूर्ण निर्देश)

(1) अभ्यर्थी अंतिम रूप से भरे गये ऑनलाईन आवेदन को सबमिट करने के बाद उसी समय पुनः Login कर डैशबोर्ड पर उपलब्ध "Download Filled Application" से भरा आवेदन डाउनलोड कर उसकी दो प्रति निश्चित रूप से प्रिन्ट करेंगे। विज्ञापन से संबंधित वर्णित सभी प्रमाण-पत्र/कागजात की प्रति अवश्य सुरक्षित रखेंगे। परिषद् सचिवालय द्वारा किसी भी समय मांगे जाने पर अभ्यर्थी को उक्त हार्ड कॉपी एवं सभी संबंधित प्रमाण-पत्र निश्चित रूप से प्रस्तुत करना होगा। हार्ड कॉपी पर Application Number के अंकित नहीं होने पर आवेदन पूर्ण रूप से भरा नहीं माना जाएगा एवं आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।

(2) आवेदन प्रपत्र में वर्णित सभी प्रमाण-पत्र, अंक-पत्र, नियुक्ति की तिथि के समय मूल रूप से प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उक्त निर्देश का अनुपालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की अर्हता के संबंध में निर्णय लेने हेतु परिषद् सचिवालय स्वतंत्र रहेगा।

(3) आवेदक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी वांछित प्रमाण-पत्र मूल रूप में उनके पास आवेदन भरते समय उपलब्ध है

(4) इस विज्ञापन से संबंधित सभी सूचनाएँ परिषद् सचिवालय के वेबसाईट www.biharvidhanparishad.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी, समाचार पत्रों में अलग से प्रकाशन अपेक्षित नहीं होगा।

(5) उपर्युक्त विज्ञापन से संबंधित ऑनलाईन आवेदन भरने हेतु विस्तृत निर्देश परिषद् सचिवालय के वेबसाईट www.biharvidhanparishad.gov.in  पर उपलब्ध है। इस विज्ञापन के लिए निर्धारित ऑनलाईन आवेदन से अलग, मुद्रित, अंकित, हस्तलिखित आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे तथा शुल्क वापस नहीं किया जायेगा।

(6) आवेदक द्वारा ऑनलाईन आवेदन में सभी प्रविष्टियाँ सावधानी से भरी जायेगी। भविष्य में किसी प्रकार का परिवर्तन/ सुधार मान्य नहीं होगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि हेतु परिषद् सचिवालय उत्तरदायी नहीं होगा एवं कोई भी प्रतिकूल परिणाम हेतु आवेदक स्वयं जिम्मेवार होंगे।

Related Job Openings

1

SarkariBot
Government Jobs AI

नमस्ते! 🙏 I'm SarkariBot — your dedicated Government Jobs assistant!

I can help you with:
🎯 SSC, UPSC, Railway, Banking exams
📅 Latest notifications & important dates
💼 Eligibility, syllabus & salary info
📝 Application process & admit cards

आप हिंदी या English में पूछ सकते हैं! What would you like to know?
Quick questions:
Powered by ExamsOfBharat × GPT-4o-mini
Bihar Legislative Council Vidhan Parishad Sachivalaya BLCS Office 2024 | ExamsOfBharat | ExamsOfBharat