CGPSC Police Sub Inspector 2024
Government of CHHATTISGARH
Important Dates
Application Fee
Age Limits & Relaxation
Vacancy & Eligibility Details
CGPSC Sub Inspector
CGPSC Sub Inspector
Additional Information

Other State Candidates : 400/-

Correction Charge : 500/-

Important Application Links
Other Links
About Form/Exams
The Chhattisgarh Public Service Commission has released the recruitment advertisement for the position of Sub Inspector (SI), which includes Subedar, Platoon Commander, Ungli Chinh, Computer, etc., for a total of 341 posts. Interested candidates can apply online from 23 October 2024 to 21 November 2024. For detailed information regarding recruitment eligibility, post information, selection procedure, age limit, pay scale, and other relevant details, please refer to the official notification.
चयन प्रक्रियाः- I चयन की प्रक्रिया निम्नानुसार होगी :-
(1) शारीरिक माप का मान अभ्यर्थी का शारीरिक परीक्षण विज्ञापन की कण्डिका 2 (v) में यथा विनिर्दिष्ट न्यूनतम योग्यता के अनुसार किया जाएगा।
(2) प्रारंभिक लिखित परीक्षा - उपरोक्तानुसार योग्य पाये जाने पर अभ्यर्थी की कम्प्यूटराइज्ड (OMR Based) वैकल्पिक प्रकार की प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी जो 300 अंकों की होगी तथा समय दो घंटे का होगा। इस परीक्षा में मुख्य रूप से समान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न रहेंगे।
(3) ओ.एम.आर. आधारित वैकल्पिक मुख्य लिखित परीक्षा :-
(i) हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता
यह परीक्षा 200 अंकों की होगी तथा इसकी अवधि दो घंटे की होगी। यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी। हिन्दी के लिए 125 अंक तथा अंग्रेजी के लिए 75 अंक होंगे।
(i) सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन
यह परीक्षा 200 अंकों की होगी तथा इसकी अवधि तीन घंटे की होगी। यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी।
(ii) एप्टीट्यूड टेस्ट
यह परीक्षा 200 अंकों की होगी तथा इसकी अवधि दो घंटे की होगी। यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी।
(iii) विज्ञान (गणित, भौतिकी और रसायन) परीक्षा
यह परीक्षा 200 अंकों की होगी तथा इसकी अवधि दो घंटे की होगी। यह परीक्षा केवल ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी, जिन अभ्यर्थियों ने उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) / (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया हो।
(iv) कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा
यह परीक्षा 200 अंको की होगी - तथा इसकी अवधि दो घंटे की होगी। यह परीक्षा केवल ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी जिन अभ्यर्थियों ने उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), उप निरीक्षक (सायबर क्राईम) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया हो।
चयन प्रक्रियाः- II चयन की प्रक्रिया निम्नानुसार होगी :-
(4) पृथक चयन सूचियां -
प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में प्राप्तांको को जोड़कर पृथक से सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर की एक, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) / (प्रश्नाधीन दस्तावेज) की एक तथा उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), उप निरीक्षक (सायबर काईम) की एक, कुल तीन पृथक-पृथक प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार की जाएगी जिसमें से विज्ञापित रिक्त पदों के पांच गुना संख्या में अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
(5) शारीरिक दक्षता परीक्षा (द्वितीय चरण) -
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान आवेदक का शारीरिक नापजोख विज्ञापन की कण्डिका 2 (v) के अनुसार (आखों की दृष्टि एवं आंखों से संबंधित अन्य जांच को छोड़कर) किया जाएगा तथा अग्रिम प्रक्रिया में सम्मिलित होने संबंधी अनुमति पत्र, केवल शारीरिक नापजोख परीक्षा में सफल पाये गये अभ्यर्थियों को ही दिया जाएगा। यदि इस विषय में कोई प्रश्न उद्भूत होता है तो जिला चिकित्सा मण्डल का निर्णय अंतिम होगा।
(6) साक्षात्कार (द्वितीय चरण) -
साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार के पूर्व ऐसे सभी अभ्यर्थियों को जिन्होंने एक से अधिक पदों हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है, आवेदित पदों की अग्रमान्यता ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज की गई अग्रमान्यता तथा आवेदित पद हेतु अर्हता के आधार पर उनके अंतिम चयन की प्रक्रिया की जाएगी।
(7) बोनस अंक -
10 राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में प्रवीण्यता (केवल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जिनका सीधा संचालन उस खेल के अखिल भारतीय संघ के द्वारा किया जाता है, में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ही पात्रता होगी)
(8) समेकित मेरिट सूचीः-
अंतिम चयन समेकित मेरिट सूची से किया जाएगा। समेकित मेरिट सूची, प्रथम चरण की लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्तांकों के योग तथा आयु के घटते क्रम में तैयार की जाएगी।
(9) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रक्रिया नियम विभागीय भर्ती -
नियम एवं विज्ञापन में दर्शित प्रक्रियाओं के अतिरिक्त शेष प्रक्रियाओं हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रक्रिया नियम की कण्डिकाएं लागू होंगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश निम्नानुसार हैं:-
(कृपया आवेदन भरने से पहले विज्ञापन में दी गई समस्त जानकारी और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें)
ऑनलाइन आवेदन हेतु सक्रिय लिंक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर निर्धारित तिथियों में उपलब्ध रहेंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अभ्यर्थी को सर्वप्रथम एक Candidate's Reg- istration पेज प्राप्त होगा।
अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि उसके द्वारा कैप्चर किए हुए फोटो में उसका चेहरा स्पष्ट हो, दोनो कान स्पष्ट दिखाई दे रहे हों तथा आंखें खुली हुई हो। फोटो कैप्चर करते समय ऐसी दिवार अथवा सरफेस को बैकग्राउंड के रूप में प्रयुक्त करें जो एक ही हल्के रंग (Light Colour) का हो। अभ्यर्थी यह प्रयास करे कि कैप्चर किया हुआ चेहरा कैप्चर स्क्रीन के लगभग 80 प्रतिशत भाग पर आए।
यदि अभ्यर्थी कैप्चर किए हुए फोटो को बदलना चाहे तो Re Capture बटन का प्रयोग कर वे ऐसा कर सकते हैं। पर्याप्त बड़े तथा स्पष्ट चेहरे युक्त फोटो को कैप्चर करने के पश्चात् Verify & Upload बटन को क्लिक कर अभ्यर्थी लाइव फोटो अपलोड कर सकता है। फोटो अपलोड करने के पश्चात् अभ्यर्थी Upload Signature को क्लिक कर अपना हस्ताक्षर अपलोड करेंगे।