UP Police Constable Result 2024
Government of India
IMPORTANT NOTICE
उ०प्र० पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षाण (डी०ची/पी०एस०टी०) हेतु अर्ह अभ्यर्थियों की सूचना का प्रकाशन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनाक 23, 24, 25 तथा 30, 31 अगस्त, 2024 तक कुल 10 पालियों में आयोजित की गयी थी।
उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्रों तथा उत्तर कुंजी पर समस्त स्रोतों से प्राप्त समस्त आपत्तियों पर गहन विचार किया गया तथा आवश्यकतानुसार विषय विशेषज्ञों के एकाधिक पैनल से अभिमत भी प्राप्त किए गये। उपरोक्त कार्यवाही के आलोक में सभी आवश्यक संशोधन बोर्ड की वेबसाइट "https://uppbpb.gov.in/" पर परिणाम के लिंक में उपलब्ध है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित कुंजी से अपने उत्तर पत्रक का मिलान कर सकते हैं।