ExamsOfBharat™
Logo
Latest Job FormCLOSED 19.3k

Rajasthan Safai Karamchari Bharti Form 2024

Government of RAJASTHAN

Vacancies
23,820
Qualification
10TH
Updated
02 Oct 2024
Job Type
RAJASTHAN

Important Dates

Start Date 07 Oct 2024
Last Date 06 Nov 2024
Last Pay Date 06 Nov 2024
Correction Dates 11 Nov to 25 Nov 2024

Application Fee

General₹600.0
OBC₹400.0
ST₹400.0
SC₹400.0
PwD₹400.0
Female₹600.0
Ex-Army₹600.0

Age Limits & Relaxation

General40 yrs
OBC45 yrs
ST40 yrs
SC45 yrs
Female45 yrs
Ex Army45 yrs
Above age is based on relaxation

Vacancy & Eligibility Details

Safai Karamchari

Total Vacancies
23820
Age18-40
Qualificationp>आवेदनकर्ता राजस्थान का मूल निवासी हो।

सफाई कर्मचारी पद हेतु कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है।

स्वच्छता (Sanitation) जैसे सड़क की सफाई,का एक वर्ष (1 year ) का कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र (Experience certificate ) |

Additional Information

• Above mentioned application fee is for One Time Registration (OTR) . One who has paid previously , they do not need to pay twice. There is no charge for form filling , just for OTR .

Other Links

About

राजस्थान नगरपालिका (सफाई कर्मचारी सेवा) नियम, 2012 के अन्तर्गत राज्य की 185 नगरीय निकायों के निकायवार विज्ञापित कुल सफाई कर्मचारियों के 23820 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक, निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थियों से ऑन लाईन आवेदन पत्र (Online Application Form) आमंत्रित किये जाते है। अभ्यर्थियों से निकायवार विज्ञापित पदों के लिए आवेदन दिनांक 07.10.2024 से दिनांक 06.11.2024 रात्रि 23:59 बजे तक लिये जावेगे |

Selection Procedure Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024

सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती पद हेतु योग्यताः सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती हेतु स्वच्छता (Sanitation) जैसे सड़क की सफाई, सार्वजनिक सीवरेज की सफाई का एक वर्ष का कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रपत्र में जो कि निम्न द्वारा जारी किया गया हो:-

राज्य की नगरीय निकाय से सीधे ही नियोजित होने की स्थिति में मुख्य नगरपालिक अधिकारी या उनके द्वारा अन्य प्राधिकृत अधिकारी, अथवा

संवेदक / प्राधिकृत संस्था के माध्यम से नियोजित होने की स्थिति में संवेदक / प्राधिकृत संस्था द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र जो संबधित नगरीय निकाय के वरिष्ठ प्रबन्धक, ठोस कचरा या मुख्य प्रबन्धक, ठोस कचरा द्वारा संबधित दस्तावेजों के सत्यापन उपरान्त नगर पालिका एवं नगर परिषद के स्तर पर मुख्य नगरपालिक अधिकारी एवं नगर निगम के स्तर पर उपायुक्त (कार्मिक) या आयुक्त द्वारा प्राधिकृत ऐसा अधिकारी जो उपायुक्त के पद से निम्नतर नहीं हो से प्रतिहस्ताक्षरित हो।

अनुभव प्रमाण पत्र का प्रारूप विभागीय ऑनलाईन पोर्टल https://lsg. urban. rajasthan. gov. in/ पर उपलब्ध है।

सफाई कर्मचारी के पद पर अंतिम रूप से चयन होने पर आवेदक का पुलिस सत्यापन करवाया जायेगा।

वेतनमानः- राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतन आयोग के अनुसार सफाई कर्मचारी का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-1 निर्धारित है। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रमिक राज्य सरकार के अनुसार देय होगा।

How to Apply

To Apply online visit https://lsg. urban. rajasthan. gov. in/  Or SSO PORTAL  https://sso. rajasthan. gov. in   and then candidates have to register themself on SSO portal , first click on registration option to get SSO ID & password then After login select recruitment portal which is present under G2C then one need to do one time Registration (OTR).

First time OTR would need these information Candidate Name , Father's Name , Date Of Birth , Secondary (10th)/equivalent exam details and upload document of valid ID proof i.e. addhar card/pan card/voter card /Driving licence.

Those candidates who previously done OTR , on SSO portal after login, select Recruitment Portal and use old OTR number to fill online form.

Candidates will have to upload live photo while filling form.

Need to upload Scanned photo of signature and Thumbprint of left hand.

Note down Application Number ,if not received then form is not submitted.

ऑनलाईन आवेदन करन के लिए अभ्यर्थियों का विभाग के ऑनलाईन पोर्टल https://lsg. urban. rajasthan. gov. in/ अथवा एस.एस.ओ. पोर्टल  https://sso. rajasthan. gov. in  से Login करने के उपरान्त Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी Apply Now पर क्लिक करेगा।

अभ्यर्थी One Time Registration (OTR) प्रक्रिया को सावधानी से भरें। One Time Registration (OTR) प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अभ्यर्थी एस.एस.ओ. के माध्यम से आवेदन कर सकेगा। आवेदन पत्र में उसके द्वारा One Time Registation (OTR) में दर्ज की गई सूचनाएं प्रदर्शित रहेगी एवं उसमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा। अन्य सभी सूचनाएं अभ्यर्थी को सावधानी पूर्वक भरनी होगी। आवेदक को आवेदन पत्र में नवीनतम फोटो (1 माह से अधिक पुरानी न हो) अपलोड़ की जानी आवश्यक है। आवेदक को ऑनलाईन आवेदन में दृश्य चिन्ह (Visible mark) भरना अनिवार्य है।

step 1 - Make SSO ID & password on SSO Portal . step 2 -One Time Registration (OTR) after login on sso portal , it is chargable. step 3- fill the form.

आवेदक अपनी स्वयं की एस.एस.ओ. आई.डी. से ही आवेदन भरना सुनिश्चित करें। अन्य दुसरी एस.एस.ओ. आई.डी. से भरा गया आवेदन मान्य नहीं किया जावेगा।

आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात् आवेदन पत्र क्रमांक (Application Id) आवश्यक रूप से प्राप्त होगा और यदि आवेदन पत्र क्रमांक (Application I.D) अंकित या प्राप्त नहीं हुआ है, तो इसका अर्थ यह है कि उसका आवेदन पत्र जमा नहीं हुआ है।

अभ्यर्थी राज्य की 185 नगरीय निकायों में विज्ञापित पदों में से अपनी इच्छानुसार केवल एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकेगा, एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर अभ्यर्थी के समस्त आवेदन निरस्त कर दिये जायेंगे।

Photograph Image: (4.5cm × 3.5cm)

File type: jpg / jpeg

Size :- 50kb–100 kb.

Caps, hats and dark glasses are not acceptable. Religious headwear is allowed but it must not cover your face.

Photograph should not be older than 1  month .

If you wear glasses make sure that there are no reflections, and your eyes can be clearly seen.

Signature Image OR Thumb impression Image :

File type: jpg / jpeg

Size :- 20kb – 50kb.

आवेदक एक सफेद कागज (A4 Size) पर 7 सेमी उँचाई के एक आयताकार बॉक्स के भीतर काले या गहरे नीले रंग के पैन से हस्ताक्षर / अंगूठे का निशान करे।

हस्ताक्षर /अंगूठे का निशान केवल आवेदक द्वारा किया जाना चाहिए अन्य किसी व्यक्ति के द्वारा हस्ताक्षर / अंगूठे का निशान मान्य नही होगा।

आयताकार बाक्स में हस्ताक्षर /अंगूठे का निशान करने के बाद ईमेज स्केन करवाकर आयताकार बॉक्स तक क्राप करने के पश्चात अपलोड करें।

मोबाईल फोन द्वारा लिया गया हस्ताक्षर / अंगूठे का निशान का फोटोग्राफ स्वीकार नही किया जाएगा।

Important information Related to Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024 Form

चयन प्रक्रियाः-सफाई कर्मचारी पद पर चयन नगरीय निकायवार विज्ञापित पदों हेतु प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों का लॉटरी प्रक्रिया (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा विकसित ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम) अपनाकर वर्गवार विज्ञापित पदों की संख्या के अनुरूप चयन किया जावेगा।

पेंशनः- नवनियुक्त कार्मिकों को राज्य सरकार के प्रभावी नियमों के अनुसार पेंशन देय है।

विवाह पंजीयनः-शासन के परिपत्र क्रमांक प.6 (19) गृह-13/2006 दिनांक 22.05.2006 के अनुसार इस परिपत्र के जारी होने की दिनांक से राजकीय सेवा में नियुक्ति हेतु विवाह पंजीयन कराया जाना अनिवार्य किया गया है। तत्संबंधी प्रमाण-पत्र यथा समय वांछनीय होगा।

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र Online Application Form प्राप्ति की अन्तिम दिनांक के पूर्व का जारी होना चाहिए अन्यथा अन्तिम दिनांक के बाद जारी हुए प्रमाण-पत्र पर विचार नही किया जाएगा।

अभ्यर्थी को लॉटरी प्रक्रिया से संबंधित सूचना अलग से विभागीय वेबसाईट https://lsg.urban.rajasthan.gov.in/ एवं एस.एस.ओ. पोर्टल पर अवगत करवाया जायेगा। अतः कृपया इस भर्ती के संबंध में समस्त अद्यतन जानकारी के लिये विभाग की वेबसाईट को निरंतर रूप से देखते रहें।

अभ्यर्थी राज्य की 185 नगरीय निकायों में विज्ञापित पदों में से अपनी इच्छानुसार केवल एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकेगा, एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर अभ्यर्थी के समस्त आवेदन निरस्त कर दिये जायेंगे।

अन्य पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग की विवाहित महिला आवेदक को नियमानुसार पिता / माता की आय के आधार पर जारी जाति प्रमाण-पत्र विस्तृत आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना आवश्यक है अन्यथा निर्धारित शुल्क के अभाव में ऐसा आवेदन-पत्र अस्वीकृत कर दिया जाएगा। पति के आय के आधार पर जारी जाति प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होगा।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थीगण का Online Application Form प्रस्तुत (Submit) करते समय अपने वर्ग का स्पष्ट उल्लेख निर्धारित कॉलम में करें अन्यथा Online Application Form प्राप्ति की अंतिम दिनांक पश्चात् वर्ग परिवर्तन नहीं किया जायेगा और ऐसे अभ्यर्थियों को जो उक्त वर्ग का उल्लेख नहीं करते हैं तो वर्ग विशेष का लाभ विज्ञापित पदों हेतु देय नहीं होगा और ना ही इस संबंध में किसी प्रार्थना-पत्र पर विचार किया जाएगा।

महिलाओं हेतु रिक्तियों का आरक्षण क्षैतिज (Horizontal) प्रवर्गानुसार (Categorywise) 30 प्रतिशत होगा।

अनुसूचित क्षेत्र के उक्त रिक्त पदों के लिए केवल राजस्थान राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों से ऐसे व्यक्ति अभिप्रेत है जो अनुसूचित क्षेत्र के सद्भावी निवासी है और जो स्वयं या, यदि उनका जन्म 1 जनवरी, 1970 के बाद हुआ है तो उनके माता-पिता/पूर्वज 1 जनवारी 1970 के पूर्व से अनुसूचित क्षेत्र के सद्भावी निवासी रहे है। कार्मिक (क-2) विभाग की अधिसूचना दिनांक 21.10.2019 के अनुसार इनके अन्तर्गत आने वाले किसी व्यक्ति से विवाह द्वारा संबधित है और वह अपने विवाह के बाद से अनुसूचित क्षेत्र का सद्भावी निवासी है।

PLEASE REFER OFFICIAL NOTIFICATION PAGE 3 TO PAGE 8 FOR DETAILS OF AREA WISE SEATS.

Related Job Openings

1

SarkariBot
Government Jobs AI

नमस्ते! 🙏 I'm SarkariBot — your dedicated Government Jobs assistant!

I can help you with:
🎯 SSC, UPSC, Railway, Banking exams
📅 Latest notifications & important dates
💼 Eligibility, syllabus & salary info
📝 Application process & admit cards

आप हिंदी या English में पूछ सकते हैं! What would you like to know?
Quick questions:
Powered by ExamsOfBharat × GPT-4o-mini