ExamsOfBharat™
Result Declared

UPSSSC Assistant Accountant, Auditor Eligibility Result 2024

Government of India

Logo
Posted: 25 Dec 2024
Result Date
23 Dec 2024

Important Notice

आवश्यक सूचना

 NOTICE : CLICK HERE

आयोग के विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/03 के अंतर्गत आन्तरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार के 668 पद (सामान्य चयन), सहायक लेखाकार के 950 पद (विशेष चयन) व लेखा परीक्षक के 209 पद (सामान्य चयन) तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार का 01 पद, कुल 1828 पदों पर चयन हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे।

 

प्रश्नगत विज्ञापन के अंतर्गत विज्ञापित उक्त 1828 पदों पर चयन के लिये प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)- 2023 के स्कोर में वास्तविक (Absolute) स्कोर अथवा नार्मलाइस्ड (Normalised) स्कोर में शून्य या उससे कम / नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट न करते हुये, विज्ञापित पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना (अंतिम कटऑफ अंक धारित करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए) के अनुसार उपलब्धता की सीमा तक 5169 अभ्यर्थियों का परिणाम मा० आयोग के निर्णय दिनांक 24.12.2024 द्वारा मुख्य परीक्षा में प्रतिभाग करने हेतु अनुमोदित किया गया है।

 

उक्त के क्रम में समस्त अभ्यर्थियों को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के Homepage पर उपलब्ध उक्त परिणाम से सम्बन्धित लिंक पर जाकर वांछित प्रविष्टियां अंकित कर अपना परिणाम देख सकते हैं। उपर्युक्त मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने व परीक्षा की तिथि व कार्यक्रम के सम्बन्ध में वेबसाइट के माध्यम से यथासमय पृथक से सूचित किया जाएगा।

Related Sarkari Results